
चंडीगढ़: पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच गुरदासपुर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले कथित मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पीछा कर गैंगस्टर बूरी बसंतकोटिया समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है।
9MM बेरेटा और ग्लॉक समेत 6 पिस्तौल बरामद
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की है। उन्होनें लिखा कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल छह पिस्तौल बरामद हुई हैं। इनमें एक 9MM बेरेटा और एक 9MM ग्लॉक भी शामिल है। इसके अलावा 49 जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक महिंद्रा स्कॉर्पियो भी जब्त की है, जिसका नंबर PB 06 BP 3908 बताया गया है।
In a major breakthrough, Gurdaspur Police, in coordination with a central agency, foils a cross-border arms smuggling module following a hot chase, apprehends 5 accused and recovers 6 pistols, along with 49 live cartridges of .30-calibre and 9mm ammunition.
Preliminary… pic.twitter.com/BYDsD3DpXi
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 13, 2026
पांच आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा, निवासी अलूना, गुरदासपुर, करण कुमार, निवासी भौपुर अफगाना, गुरदासपुर, बलराज सिंह उर्फ बूरी, निवासी बसंतकोट, गुरदासपुर, अमरीक सिंह उर्फ सोनू, निवासी जोरियां कलां, डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर, मनजिंदर सिंह उर्फ मंगू, निवासी उप्पल, गुरदासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को देखकर भागी स्कॉर्पियो
एसएसपी गुरदासपुर आदित्य के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर स्पेशल ब्रांच गुरदासपुर, थाना दोरांगला और थाना बहिरामपुर की पुलिस टीम ने गांव नूरपुर थेह के एक चौराहे पर खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो को देखा।
पुलिस के मुताबिक, वाहन के बाहर दो लोग मौजूद थे, जबकि तीन व्यक्ति गाड़ी के अंदर बैठे थे। पुलिस टीम को देखते ही चालक ने गाड़ी तेज गति से भगा दी। पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू किया और मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए थाना कलानौर क्षेत्र में वाहन को रोक लिया। यहां गैंगस्टर बलराज सिंह उर्फ बूरी बसंतकोटिया और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें…
बूरी बसंतकोटिया पर दर्ज हैं 26 FIR
एसएसपी आदित्य ने बताया कि बलराज सिंह उर्फ बूरी बसंतकोटिया कथित तौर पर एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 26 FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...