Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहाली के बिल्डरों से मिले मंत्री हरभजन सिंह ETO, बिजली कनेक्शन की माँग पर जल्द फ़ैसला लेने का दिया भरोसा

February 2, 2023

मोहाली के बिल्डरों से मिले मंत्री हरभजन सिंह ETO, बिजली कनेक्शन की माँग पर जल्द फ़ैसला लेने का दिया भरोसा

चंडीगढ़: पंजाब की अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने सम्बन्धी जल्द ही फ़ैसला लिया जायेगा। पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसएएस नगर के डिवाइन वर्ल्ड होम वैलफेयर सोसायटी सहित अन्य अलग-अलग बिल्डरों ने आज अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कुनैकशन जारी करने की माँग की है। उन्होंने बताया कि PSPCL द्वारा उन अनाधिकृत कॉलोनियों में कुनैकशन नहीं दिए जा रहे हैं, जिनके बिल्डरों की तरफ से PSPCL से एनओसी नहीं ली गयी है। बिजली मंत्री ने बिल्डरों को इस मसले को जल्द विचारने का भरोसा दिया।

इस मीटिंग में PSPCL के दक्षिण ज़ोन के मुख्य इंजीनियर, निगरान इंजीनियर वितरण हलका मोहाली, खरड़, ज़ीरकपुर मंडल के सीनियर कार्यकारी इंजीनियर और ज़ीरकपुर, खरड़ और बनूड़ के अलग-अलग बिल्डर शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें