Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री काली देवी मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, नगर निगम ने प्रशाद की रेहड़ी लगाने वालों पर की कार्रवाई

September 20, 2023

श्री काली देवी मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, नगर निगम ने प्रशाद की रेहड़ी लगाने वालों पर की कार्रवाई

पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली देवी मंदिर के बाहर माहौल एक बार फिर गरमाने लगा है। पटियाला पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से मंदिर के बाहर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी को हटा दिया। मंदिर के बाहर दिहाड़ी मजदूरों द्वारा सड़क पकड़कर प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां उनकी मांग है कि नगर निगम और पुलिस ने हम पर जो कार्रवाई की है, वह गलत कार्रवाई है। पिछले 20 साल से हम यहां प्रसाद रेहड़ी लगा रहे हैं। बातचीत के दौरान हिंदू सुरक्षा समिति के नेता राजेश खेर ने कहा कि हम इन परिवारों के साथ हैं। हम पटियाला से विधायक अजीतपाल सिंह कोहली से मिलेंगे और उनके सामने मांग रखेंगे कि इन परिवारों को यहीं बसाया जाए और रोजगार कमाने का मौका दिया जाए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें