पंजाबः अमृतसर में पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया।
मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच से छह दिनों तक पंजाब के कई शहरों में लगातार बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से काफी राहत मिलेगी। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और संगरूर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...