Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के साउथर्न बाईपास पर तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी, 4 घायल

September 1, 2024

लुधियाना के साउथर्न बाईपास पर तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी, 4 घायल

लुधियाना: बीती रात करीब 10 बजे पीएयू थाना क्षेत्र के साउथर्न बाईपास के नजदीक श्री राम स्कूल के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। कार में सवार चार युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। पीएयू थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और देर रात तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।

जब जालंधर से लुधियाना के साउथर्न फ्लाईओवर पर कार पहुंची, तो तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले फ्लाईओवर पर पलटी और फिर नीचे गिर गई। पलटने पर कार के एयरबैग खुल गए। होंडा सिटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार युवा लोग भागने में सफल रहे और उन्होंने मदद के लिए चिल्लाते हुए राहगीरों को रोका। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और चारों घायलों को दयानंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें