Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाडोवाल टोल प्लाजा पर होम गार्ड जवानों का प्रदर्शन, हाईवे पर चार घंटे यातायात प्रभावित

August 21, 2026

लाडोवाल टोल प्लाजा पर होम गार्ड जवानों का प्रदर्शन, हाईवे पर चार घंटे यातायात प्रभावित

लुधियाना: अपनी मांगों को लेकर पंजाब होम गार्ड के जवानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जवानों के एकत्र होने के कारण दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान जवानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न परिस्थितियों में वे पंजाब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी निभाते हैं। कई बार जोखिम भरी परिस्थितियों में भी जवान अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हैं, लेकिन उनके भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।

होम गार्ड जवानों ने स्थायी कर्मचारियों की तरह पेंशन और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग उठाई। इसके अलावा लंबित वेतन बकाया जारी करने तथा सेवाओं को नियमित करने की मांग भी प्रमुख रही।

जवानों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को राज्यभर में और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें