Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में बड़े गैंगस्टर और उसके 11 साल के बेटे पर चलाई गई गोलियां, मौके पर हुई मौत

November 13, 2023

कनाडा में बड़े गैंगस्टर और उसके 11 साल के बेटे पर चलाई गई गोलियां, मौके पर हुई मौत

 

कनाडा के एडमॉन्टन में ब्रदर्स कीपर गैंग के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उप्पल और उसके 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त उनका बेटा भी उनके साथ मौजूद था। जब अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की तो पिता और पुत्र दोनों शॉपिंग प्लाजा के गैस स्टेशन के पास मौजूद थे। जब तक दोनों अपना बचाव कर पाते, आरोपियों ने दर्जनों गोलियां चला दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, एडमॉन्टन पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य लड़का बाल-बाल बच गया। हरप्रीत कीपर्स ग्रुप के लिए हथियार और कोकीन का सौदा करता था। साथ ही उप्पल ब्रदर्स कीपर गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के तार यूएन गैंग से जुड़े थे, उप्पल पर अक्टूबर 2021 में भी हमला हुआ था, जिसमें वह बच गए थे. तभी शूटरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं, इस घटना के दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। गोली लगने के बाद भी उनकी जान बच गयी। पुलिस ने बताया कि उप्पल का पिछले कई दिनों से पीछा किया जा रहा था।

जिस दिन हत्या हुई, उस दिन कुछ आरोपी उप्पल के पीछे गए थे। मृतक को अवैध हथियार रखने के आरोप में 2013 में 15 महीने की जेल हुई थी। उन पर कोकीन रखने और तस्करी के आरोप में मुकदमा चल रहा था। हाल ही में उन पर हथियार से हमला करने और बंदूक रखने का भी आरोप लगा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें