पंजाब डेस्क: पाकिस्तान में फंसी भारतीय नागरिक सरबजीत कौर को लेकर एक बार फिर बड़ा खुलासा सामने आया है। सरबजीत की भारत वापसी अभी तक नहीं हो पाई है और उनका मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस बीच उनके परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि सरबजीत को अगवा किया गया, ब्लैकमेल किया गया और फिर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर शादी करवा दी गई।
सरबजीत कौर पिछले साल नवंबर 2024 में सिख श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पाकिस्तान पहुंचने के कुछ समय बाद ही वह अचानक लापता हो गईं। इसके बाद भारतीय और पाकिस्तानी एजेंसियां हरकत में आईं।
यह भी देखें- ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ: “ਅਸੀਂ ਇਸ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਆਉਣ ਦੇ ਖੁਸ਼ ਨਸੀਬ ਹਾਂ”
कुछ दिनों बाद खबर सामने आई कि सरबजीत ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी कर ली है। यह भी दावा किया गया कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर नूर फातिमा रख लिया है। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वह शादीशुदा हालत में नजर आईं।
अब सरबजीत के परिवार ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि सरबजीत को झांसे और ब्लैकमेलिंग के जरिए पाकिस्तान बुलाया गया। वहां पहुंचने के बाद उन्हें जबरन रोका गया। उनकी मर्जी के बिना धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर निकाह के लिए मजबूर किया गया। परिवार का कहना है कि सरबजीत यह सब स्वेच्छा से नहीं कर रही थीं, बल्कि उन पर दबाव बनाया गया था।
फिलहाल सरबजीत कौर को लाहौर के एक शेल्टर होम में रखा गया है। कुछ समय पहले पाकिस्तान की ओर से संकेत मिले थे कि उन्हें भारत भेजा जा सकता है, जिससे परिवार को उम्मीद जगी थी। लेकिन बाद में पाकिस्तानी सरकार ने इस पर पीछे हटते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
यह भी पढ़ें- ‘हिंदुओं का गला काटने से मिलेगा कश्मीर’, लश्कर आतंकी अबू मूसा का भड़काऊ भाषण
सरबजीत की भारत वापसी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है। यह मामला अब मानवाधिकार, धर्म स्वतंत्रता और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन गया है। भारत सरकार की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल सरबजीत कौर का भविष्य और उनकी वापसी अनिश्चित बनी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...