Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

SIR शिविरों का निरीक्षण, BLO को दिए जरूरी निर्देश

September 6, 2026

SIR शिविरों का निरीक्षण, BLO को दिए जरूरी निर्देश Inspection of SIR camps : अमृतसर। विधानसभा क्षेत्र 15-अमृतसर उत्तरी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत लगाए गए शिविरों का निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी इनायत ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर प्रक्रिया की जानकारी ली और BLO को पात्र मतदाताओं को हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए। इस दौरान बाबा ईश्वर सिंह नानकसर स्कूल में स्थापित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी श्री अभिषेक तथा चुनाव कानूनगो वरिंदर शर्मा भी उपस्थित रहे। इनायत ने मतदान केंद्रों पर लगाए गए शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित मतदाताओं से एस.आई.आर. प्रक्रिया के संबंध में बातचीत की तथा उन्हें मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक मतदाता को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में पूरी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाए। साथ ही, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के उपरांत यदि संबंधित व्यक्ति निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र है तो उसके नाम को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को सही, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखना है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें