Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैट्रोल पंप मालिकों को 2-2 हजार लीटर पैट्रोल तथा डीजल एमरजैंसी हालातों के लिए रिजर्व रखने के निर्देश जारी

May 9, 2025

पैट्रोल पंप मालिकों को 2-2 हजार लीटर पैट्रोल तथा डीजल एमरजैंसी हालातों के लिए रिजर्व रखने के निर्देश जारी

रूपनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के कारण जिला प्रशासन द्वारा पैट्रोल पंप मालिकों को 2 हजार लीटर पैट्रोल तथा 2 हजार लीटर डीजल एमरजैंसी हालातों के लिए रिजर्व रखने के निर्देश जारी कर दिए है। इस संबंधी जिला पैट्रोल पंप एसो. के महासचिव राजेश जोशी ने बताया कि जिला के सभी पैट्रोल पंप के मालिकों को पंजाब सरकार व डिप्टी कमिशनर रूपनगर के दिशा निर्देशों पर जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर ने एमरजैंसी के लिए 2 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल रिजर्व रखने के लिए निर्देश जारी कर दिए है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में हालातों से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि पैट्रोल व डीजल की कोई कमी नही है।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें