Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में आज लगेगा लंबा Power Cut, इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

January 11, 2026

Jalandhar में आज लगेगा लंबा Power Cut, इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। 66 केवी फोकल प्वाइंट-1 से जुड़े ओवरलोडेड 11 केवी बाबा मोहन दास फीडर पर नया फीडर स्थापित करने का कार्य किया जाना है। इसी कारण आज, यानी 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार, यह कार्य सिस्टम को मजबूत बनाने और भविष्य में होने वाले फॉल्ट को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मरम्मत और अपग्रेडेशन के चलते कई रिहायशी इलाकों में बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।

VD: ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਹਿੱਲੀ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਦੀ ਧਰਤੀ, ਦਹਿਸ਼ਤ ”ਚ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਲੋਕ

इन इलाकों में रहेगा बिजली संकट

बिजली बंद रहने से बैंक कॉलोनी, वीनस वैली, बाबा मोहन दास कॉलोनी, अमृत विहार, न्यू अमृत विहार, बसंत कुंज, त्रिलोक एवेन्यू, गुरु अमरदास कॉलोनी, नॉर्थ फ्लावर कॉलोनी, गुरबंता सिंह कॉलोनी, बाबा ईश्वर दास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें: सोने और चांदी में इस साल भी जारी रहेगी तेजी, एक हफ्ते में इतने बढ़े रेट

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कटौती के दौरान जरूरी काम पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग करें। कार्य समय से पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें