Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोंटी प्रधान की अगुवाई में पहल, कर्मचारियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा

September 29, 2026

जोंटी प्रधान की अगुवाई में पहल, कर्मचारियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा

जालंधर: शहर में कच्चे कर्मचारियों के लिए ESI कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। सीवरमैनों के मेन हेड प्रधान जोंटी प्रधान की देखरेख में शुरू की गई इस पहल के तहत करीब 370 कच्चे कर्मचारियों को ESI कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ESI कार्ड बनने के बाद कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान बताया गया कि कर्मचारियों को इलाज के लिए करीब 3 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकता है। जोंटी प्रधान की ओर से कर्मचारियों तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए पहल की गई है। साथ ही भविष्य में अलग-अलग जिलों में भी इस सुविधा का विस्तार करने की बात कही गई।

इस मौके पर निगम सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान एवं सफाई सेवकों के प्रधान गौरव गिल भी मौजूद रहे। इसके अलावा सीवरमैन प्रधान छोटा राजू, बिल्ला सभरवाल, सुशील उर्फ सोमा हंस, राहुल सभरवाल, रोहित थापर, रोहित गिल, गौरव सभरवाल, गौतम मट्टू, सौरव गिल, कपिल, ऋषि सरवटे और गुन्नू अटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कच्चे कर्मचारियों के लिए शुरू की गई ESI कार्ड सुविधा को लेकर कर्मचारियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से उन्हें और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय काफी लाभ मिल सकेगा।

📍 Location: जालंधर नगर निगम (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें