
Jalandhar Powercom Action : जालंधर: भीषण गर्मी और उमस के कारण बिजली की खपत जहां चरम पर पहुंच चुकी है, वहीं इस बढ़ती मांग के बीच बिजली चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसके तहत जालंधर सर्कल में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।
पावरकॉम के सर्कल हैड और डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी की अगुवाई में शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें रणनीति तय करने के बाद शनिवार सुबह तड़के सख्त औचक चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान पूरे सर्कल में 20 टीमों को मैदान में उतारा गया, जिन्होंने एक साथ सभी पांच डिवीजनों में कार्रवाई की।
-962 बिजली कनेक्शनों की हुई जांच
अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत कुल 962 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल थे। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी और नियमों के उल्लंघन के कुल 68 मामले सामने आए, जिनमें से 10 उपभोक्ताओं पर सीधे तौर पर बिजली चोरी करने का आरोप है, जबकि 58 मामलों में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का उपयोग कर सिस्टम को नुकसान पहुंचाया गया।
-उपभोक्ताओं पर हुई कार्रवाई
इन सभी उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर 12.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि लोड से अधिक बिजली खपत करने से ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे फॉल्ट और खराबी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस तरह की अनियमितताएं न केवल सिस्टम को क्षति पहुंचाती हैं, बल्कि अन्य उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-पावरकॉम ने स्पष्ट किया है कि
‘बिजली चोरी रोकनी जरूरी’ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जो उपभोक्ता बिजली के दुरुपयोग में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे ईमानदारी से बिजली का उपयोग करें और चोरी की घटनाओं की जानकारी देकर सिस्टम को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...