Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में बड़ा सड़क हादसा: हाईवे पर पलटा पिकअप ट्रक, 3 लोगों की हुई मौत

July 8, 2025

जालंधर में बड़ा सड़क हादसा: हाईवे पर पलटा पिकअप ट्रक, 3 लोगों की हुई मौत

Jalandhar Road Accident: पंजाब डेस्क: जालंधर के फिल्लौर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिल्लौर हाईवे पर स्थित शहनाई रिजॉर्ट के पास सुबह करीब 8:15 बजे हुआ, जब टाइल्स और मार्बल से भरा एक पिकअप ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

पिकअप ट्रक में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें कुछ मजदूर छत और केबिन पर बैठे हुए थे। हादसे के दौरान ट्रक के पलटने से छत पर बैठे मजदूर सड़क पर गिर गए और उन पर टाइल्स और मार्बल की भारी स्लैब्स गिर गईं, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चार घायलों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

-रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) के अनुसार

ट्रक तेज रफ्तार में था और जैसे ही वह शहनाई रिजॉर्ट के पास पहुंचे, एक स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर पलट गया। चालक ने बताया कि ब्रेकर पर वाहन उछल गया, जिससे नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक पलट गया।

पिकअप के केबिन में बैठे लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छठे घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

-मौके पर पहुंची पुलिस

फिल्लौर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया चल रही है।

-प्राथमिक जांच में लापरवाही की आशंका

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ट्रक में ओवरलोडिंग थी और छत पर मजदूरों को बैठाना भी एक बड़ी लापरवाही थी। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें