पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के नामी APJ School को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी बीएमसी चौक स्थित स्कूल को मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा कदम उठाते हुए सभी बच्चों की छुट्टी कर दी और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया।
धमकी की खबर फैलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई। स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।
जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमकी किस माध्यम से मिली और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां स्कूल परिसर और आसपास के इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें…
हालिया धमाकों के बाद बढ़ी सतर्कता
गौरतलब है कि मंगलवार शाम BSF Headquarters के बाहर विस्फोट की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। पिछले करीब 10 दिनों के दौरान राज्य में कई धमाके होने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
इसी को देखते हुए जालंधर में स्कूलों, सरकारी संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...