Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री खडूर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार Kulbir Zira के हक में Jasbir Gill Dimpa ने श्री बाबा बकाला साहिब में किया चुनाव प्रचार

May 25, 2024

श्री खडूर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार Kulbir Zira के हक में Jasbir Gill Dimpa ने श्री बाबा बकाला साहिब में किया चुनाव प्रचार

अमृतसर : सांसद जसबीर सिंह गिल डिंपा के नेतृत्व में बाबा बकाला साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा ब्यास लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा के पक्ष में अमृतसर के टकसाली कांग्रेस नेता और पूर्व सदस्य जिला परिषद सदस्य बावा गुरशरण सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

इस बैठक काे जसबीर सिंह गिल डिंपा और कुलबीर सिंह जीरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर 2024 में देश में सरकार बनाने जा रही है, जिसके लिए हमें आज से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि हिंदू मुस्लिम समुदाय को तोड़कर सत्ता हासिल करने की होड़ मची है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को भी मानवता में बांटा जा रहा है, मोदी आज जो बयान दे रहे हैं, वो प्रधानमंत्री के स्तर के नहीं हैं, वो बहुत ही निम्न स्तर के हैं। यह उसके धोखे को दर्शाता है। उन्होंने आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. वीर पवन कुमार भारद्वाज, पूर्व सरपंच बंता सिंह ढिल्लों, पूर्व सरपंच बावा शिव राज सिंह, पूर्व सदस्य ब्लॉक समिति डॉ. बलदेव सिंह बग्गा, युद्धवीर सिंह सरली सदस्य पीपीसीसी, चेयरमैन वरिंदर सिंह विक्की भिंडर, सरपंच कासमीर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य और सरपंच रवि चीमा, सरपंच गुरभज सिंह भीलोवाल, नागोके मोड़ के सरपंच हरजिंदर सिंह रामपुर, सरपंच मलूक सिंह जल्लुवाल, पूर्व सरपंच प्रिंस, विजय नंदा प्रधान, मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह जंबा, पूर्व सदस्य सरबजीत सिंह, लाली प्रधान, काला प्रधान, पवन कुमार, आशु कुमार, पवन कालिया आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें