Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP का साथ देकर JJP ने अपने मतदाता के साथ किया विश्वासघात, चुनाव आने पर करेगी इनका हिसाब: Deepender Hooda

December 1, 2022

BJP का साथ देकर JJP ने अपने मतदाता के साथ किया विश्वासघात, चुनाव आने पर करेगी इनका हिसाब: Deepender Hooda

चंडीगढ़: सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज उचाना हलके में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेजेपी ने भाजपा का साथ देकर अपने मतदाता के साथ विश्वासघात किया है। जेजेपी नेता यदि ये समझते हैं कि जनता इस विश्वासघात को भूल जायेगी तो ये उनकी गलतफहमी है। जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है, चुनाव आने पर चुन-चुनकर इनका हिसाब करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के समय जजपा रात दिन भाजपा को जमना पार भेजने का नारा लगाते हुए वोट मांगती थी। लोगों ने इनकी बात पर भरोसा करके भाजपा सरकार के खिलाफ इनको वोट दिया था। लेकिन चुनाव बीतते ही जमनापार भेजने का नारा देने वाली जेजेपी अपने स्वार्थ और सत्ता के लालच में लोगों का भरोसा तोड़कर भाजपा की गोद में बैठ गयी। जेजेपी ने भ्रष्टाचार की छूट हो और प्रदेश में लूट हो सिर्फ इसीलिये भाजपा को समर्थन दिया। राजनैतिक पतन का इससे बड़ा उदाहरण संभवतः किसी ने नहीं देखा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें