Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सात पदों पर होगी भर्ती, 9 से 50 हजार रुपये तक वेतन

November 2, 2026

सात पदों पर होगी भर्ती, 9 से 50 हजार रुपये तक वेतन

Job Fair on November 4, Salary Up to Rs 50,000 : अमृतसर। बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से 4 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा, जिसमें सात अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। दसवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के युवा इस कैंप में हिस्सा ले सकेंगे।

यह जानकारी डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.), अमृतसर ने दी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उप निदेशक श्री प्रभजोत सिंह ने बताया कि 4 नवंबर 2026, बुधवार को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय की भूतल मंजिल, सुविधा केंद्र के नजदीक, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट कैंप में एम.एस. ट्रेडिंग कंपनी, हाशमो ट्रेडिंग कंपनी और अजाइल फ्यूचर अमृतसर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से लोडर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, मैनेजर, सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड और वेल्थ एडवाइजर आदि पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर आदि शैक्षणिक योग्यता वाले युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से 9,000 से 50,000 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र और बायोडाटा लेकर बुधवार, 4 नवंबर को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय, कचहरी चौक, अमृतसर में पहुंच सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें