Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाना लेकर लौट रहे कपूरथला के व्यक्ति की अमरीका में सड़क हादसे में मौत

January 20, 2023

खाना लेकर लौट रहे कपूरथला के व्यक्ति की अमरीका में सड़क हादसे में मौत

कपूरथला: कस्बा बेगोवाल के गांव टांडी दाखली निवासी 53 वर्षीय सुखविंदर सिंह की अमरीका के शहर फ्रिजनो में सड़क क्रास करते समय कार की चपेट में आने से मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि सुखविंदर सिंह एक होटल से खाना लेकर लौट रहा था। मृतक सुखविंदर सिंह के मामा मंगत सिंह के अनुसार उनका भांजा सुखविंदर सिंह (18) फौज में नौकरी करने के बाद बेहतर भविष्य की तलाश में वर्ष 2011 में अमरीका गया था और कैलिफोर्निया के फ्रिजनो शहर में रह रहा था। वहां पर सुखविंदर सिंह ट्रक चलाता था और उसका लड़का व लड़की पिछले चार वर्षों से कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं।

बीती रात्रि कनाडा से सुखविंदर सिंह के बेटे ने फोन करके बताया कि उसके पिता सुखविंदर सिंह होटल से खाना लेकर अपनी गाड़ी की तरफ जाते हुए सड़क क्रास कर रहे थे कि एक तेज रμतार कार ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनके ऊपर से कार निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुरिंदर सिंह ने पति का शव भारत लाने के लिए केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें