Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 दिन से बंद हैं Ludhiana का लाडोवाल टोल प्लाजा, High Court में आज हाेंगी सुनवाई

July 10, 2024

26 दिन से बंद हैं Ludhiana का लाडोवाल टोल प्लाजा, High Court में आज हाेंगी सुनवाई

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को किसानों ने पिछले 26 दिन से बंद कर रखा है। किसानों ने टोल प्लाजा से धरना हटा लिया है, लेकिन टोल प्लाजा के केबिनों को पालकी लगाकर बंद कर दिया है। किसानों ने टोल प्लाजा पर अपना झंडा फहरा दिया है। फिलहाल टोल प्लाजा फ्री है। इस मामले में एनएचएआई ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। जिसकी सुनवाई आज होनी है। दूसरी ओर किसानों ने अगली रणनीति बनाने के लिए शाम 4 बजे सभी जत्थेबंदियों के साथ बैठक भी तय की है।

दिलबाग बोले- किसान कोर्ट में अपना रखेंगे पक्ष

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडोवाल टोल प्लाजा बंद करने के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। आज वह अपने वकील को हाईकोर्ट भेजेंगे। टोल प्लाजा बंद करने की वजह को लेकर भी किसान कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। दिलबाग सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा पर लगातार बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हैं। लोगों को खुलेआम लूटा जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी लगातार लापरवाही बरत रही है। लाडोवाल टोल प्लाजा के अंतर्गत आने वाले इलाकों की लाइटें भी निजी कंपनियों ने अपने कब्जे में ले ली हैं। सड़कें टूटी हुई हैं।

26 करोड़ टैक्स की बचत

किसानों ने 16 जून से इस टोल को बंद करवा रखा है। अब तक लोगों का 26 करोड़ रुपए टैक्स बच चुका है। 10 लाख से ज्यादा वाहन चालक बिना टैक्स दिए इस टोल से गुजर चुके हैं। टोल फ्री होने की वजह से वाहन चालक टोल प्लाजा पर किसानों का धन्यवाद भी करते नजर आ रहे हैं।

जिला प्रशासन के साथ हो चुकी हैं 3 मीटिंग

किसानों और जिला प्रशासन के बीच अब तक 3 मीटिंग हो चुकी हैं। पहली मीटिंग टोल प्लाजा पर धरने के दौरान हुई थी। जिसमें किसानों ने टोल प्लाजा बंद करने को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र दिया था। इसके बाद धरना हटने के बाद अधिकारियों के साथ दूसरी बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में एनएचएआई का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इसी तरह मंगलवार को जिला प्रशासन की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने टोल प्लाजा की कमियां गिनाईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें