Site icon Dainik Savera Times

Moga : नंगल में दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला, 5-6 के खिलाफ केस

Life-threatening attack on two individuals in Nangal : मोगा। गांव नंगल में दो व्यक्तियों को घेरकर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5-6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार रंजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव रणसींह कलां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त जगदीप सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव नंगल के साथ कार में सवार होकर गांव नंगल से निहाल सिंह वाला की ओर जा रहा था। जब वे गांव नंगल के पास पहुंचे तो गुरप्रीत सिंह उर्फ बीता और जसवंत सिंह उर्फ पीचा पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव नंगल ने अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तथा गोयल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी थानेदार रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह सहित उनके 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। Also Read : 
Exit mobile version