Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: स्क्रैप कारोबारी को जान से मारने की धमकी, 5 लाख की रंगदारी मांगी; आरोपी पर केस दर्ज

August 16, 2026

लुधियाना: स्क्रैप कारोबारी को जान से मारने की धमकी, 5 लाख की रंगदारी मांगी; आरोपी पर केस दर्ज

लुधियाना: जिले के एक स्क्रैप कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकियां देकर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले कारोबारी को मैसेज भेजकर उसकी दुकान पर ही गोली मारने की धमकी दी और बाद में कॉल करके 5 लाख रुपये की मांग की।

पीड़ित द्वारा अपने स्तर पर की गई पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान राजिंदर कुमार के रूप में हुई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अज्ञात नंबर से आई कॉल
पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता विजेंद्र सीने बताया कि बीते 25 जुलाई की शाम करीब 7:46 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल नंबर (98153-85326) पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 82644-48995 से धमकी भरा मैसेज भेजा। मैसेज में साफ लिखा था कि वह उसकी कबाड़ की दुकान पर आकर ही उसे गोली मारेगा और जान से खत्म कर देगा। इसके बाद मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब 11 अगस्त को शाम करीब 5:37 बजे और फिर 13 अगस्त को रात करीब 9:04 बजे पीड़ित के मोबाइल पर एक अन्य नंबर 62399-79539 से कॉल आई।

खंगाले जा रहे CDR
कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने सीधे धमकी देते हुए कहा- “अगर तूने मुझे 5 लाख रुपये नहीं दिए, तो इसका अंजाम तुझे और तेरे परिवार को भुगतना पड़ेगा। मैं तुझे और तेरे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।” लगातार मिल रही धमकियों और रंगदारी की मांग से घबराए पीड़ित ने जब अपने स्तर पर मामले की पड़ताल की, तो खुलासा हुआ कि यह धमकियां देने वाला और कोई नहीं बल्कि राजिंदर कुमार है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों और दोनों मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी राजिंदर कुमार के खिलाफ रंगदारी मांगने (Extortion) और जान से मारने की धमकियां देने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें