Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: शराब ठेके के दो कारिंदे गिरफ्तार, 422 बोतल शराब बरामद

May 24, 2025

लुधियाना: शराब ठेके के दो कारिंदे गिरफ्तार, 422 बोतल शराब बरामद

लुधियाना: थाना जोधेवाल पुलिस ने शराब के ठेके पर काम करने वाले दो कारिंदों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 422 बोतल शराब बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जहरीली शराब से हुई तीन मौतों के बाद की गई है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अनिल कुमार काला निवासी संन्यास नगर की शिकायत पर की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश और सुशील कुमार निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक शराब ठेके पर काम करते थे। यहीं से रिंकू, देबी और मंगू नामक तीन व्यक्तियों ने शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पैक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब्त की गई शराब नकली

ये भी पढ़ें- PM मोदी का आज गुजरात दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन थी या उसमें किसी प्रकार का जहरीला रसायन मिलाया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें