Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 5 किलो हेरोइन बरामद

October 23, 2025

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 5 किलो हेरोइन बरामद

Amritsar Police : अमृतसर में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में पुलिस ने ड्रग किंगपिन राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5.025 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी राजपाल सिंह पाकिस्तान में मौजूद एक ड्रग हैंडलर के संपर्क में था। वह डेरा बाबा नानक सेक्टर के रास्ते से भारत में हेरोइन की खेप मंगवाने का काम कर रहा था। यह नेटवर्क सीमापार से नशे की तस्करी कर पंजाब के विभिन्न इलाकों में हेरोइन सप्लाई करता था।

नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू

पुलिस ने इस संबंध में अमृतसर के छेहरटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे ड्रग सिंडिकेट के पीछे काम कर रहे लोगों, फाइनेंस और सप्लाई चैन की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस की सख्त निगरानी जारी
अमृतसर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई ड्रग माफिया के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान का हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने दोहराया कि वह राज्य को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और बढ़ाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें