Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलोया पुलिस ने 85 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

March 13, 2026

मलोया पुलिस ने 85 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: मलोया थाना पुलिस ने 85 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मलोया की ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी सुनील वर्मा उर्फ बाबू (27) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट-21 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एसएचओ मलोया जसबीर सिंह की सुपरविजन में एएसआई मंगत सिंह अन्य पुलिस टीम के साथ एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर जब उसकी तलाश ली तो उसके पास से 85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस उसे तुरंत थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पंजाब के बार्डर एरिया से सस्ते रेट में चिट्टा लाकर ट्राईसिटी में महंगे रेट में बेचता था। पुलिस आरोपी से अन्य ड्रग पेडलरों के बारे में पूछताछ कर रही है।

एसएचओ जसबीर सिंह ने कहा कि एरिया में ड्रग तस्करी वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए आरोपी का पिछला क्रिमिनल बैकराउंड भी सामने आया है जिसमें उस पर सैक्टर-36 थाने में साल 2015 में किडनैपिंग, पॉक्सो व गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था जबकि इसी थाने झगड़े व ट्रेसपासिंग का भी 2017 में केस दर्ज हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें