
समाना : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट द्वारा आज हलका समाना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न खरीद केंद्रों का दौरा किया और गेहूं की खरीद शुरू करवाई गई। इस दौरान उन्होंने खरीद केंद्रों में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। चेयरमैन बरसट ने खरीद केंद्र करहाली साहिब, डरोला और डरोली का दौरा कर गेहूं की खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
उन्होंने प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संतुष्टि जताई। इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से भी बातचीत की और कहा कि मंडियों में किसी भी वर्ग को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद के लिए कुल 1896 मंडियां नोटिफाई की गई हैं।
इस अवसर पर जसबीर सिंह (जिला परिषद सदस्य), दरबारा सिंह (ब्लॉक समिति सदस्य), हनी माहला (चेयरमैन मार्केट कमेटी डकाला), तेजिंदर कुमार (प्रधान आढ़ती एसोसिएशन समाना), तेजिंदर सिंह घुमाण, हरपाल सिंह, हरसेवक सिंह, गुरमीत नंबरदार, महिंदर सिंह नंबरदार, जसपाल सिंह बीबीपुर, गुरप्यार सिंह नवां गांव, अवतार सिंह खेड़की, बलकार सिंह खेड़की, दिलबाग सिंह खेड़की, भोला सिंह खेड़की, सेवक मान चूहड़पुर जट्टां, अगियकार सिंह करहाली, सुमन मेहरा, गुरधियान सिंह, जंग सिंह, धर्मपाल सिंह, परमजीत सिंह डरोली, मनदीप सिंह डरोली, अंग्रेज रामगढ़, असलम मोहम्मद (जिला मंडी अधिकारी), अशोक कुमार (सेक्रेटरी मार्केट कमेटी) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।