Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव मुबारकपुर में एनआरआई युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा

July 28, 2025

गांव मुबारकपुर में एनआरआई युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा

जालंधर: रविवार दोपहर गांव मुबारकपुर निवासी एनआरआई पर नकाबपोश बाइक सवार 3 बदमाशों ने उस समय अंधाधुंध गोलियां चला दीं जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था। गनीमत रही कि एनआरआई इस हमले में बाल-बाल बच गया। हालांकि बदमाशों की दो गोलियां कार के टायरों में जबकि एक गोली शीशे में जा लगी तो वहीं भाग कर एनआरआई ने अपने घर में घुसकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन खोल बरामद करते हुए अज्ञात बदमाशों पर संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी करतारपुर सब-डिवीजन विजय कवर पाल ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि गांव मुबारकपुर में घर के बाहर खड़े एनआरआई मुकेश मनी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चला दी हैं। हालांकि इस हमले में बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की तो जैसे ही उन्होंने सीसीटीवी खंगाले जिसमें तीन का पोश काले रंग के सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अचानक घर के बाहर खड़े मुकेश मनी पर बदमाशों ने तीन राऊंड फायर कर दिए। हालांकि फायरिंग के दौरान एनआरआई मुकेश मनी बाल-बाल बच गया जबकि बदमाशों की यह दो गोलियां कार के टायरों जबकि एक गोली कार के शीशे में जा लगी। वही गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और मौके पर गांव वासी इकट्ठे हो गए। उन्होंने बताया कि गोली चलने की सूचना उन्हें मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पूरी जानकारी जुटाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। डीएसपी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल एनआरआई युवक मुकेश मनी से बातचीत की जा रही है। उसके अलावा विभिन्न पर जांच की जा रही है। उनके अनुसार सीसीटीवी में संदिग्ध बदमाशों की फुटेज पुलिस के हाथ लग चुकी है, ऐसे में पुलिस टैक्नीकल जांच के आधार पर बदमाशों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें : सांबा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, कंद्राल और रामगढ़ सेक्टर में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें