Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिस्कुट फैक्टरी में भीषण आग, बाल बाल बचे फैक्ट्री मालिक

September 16, 2026

बिस्कुट फैक्टरी में भीषण आग, बाल बाल बचे फैक्ट्री मालिक

जालंधर: जालंधर के लंबा पिंड चौक के नजदीक इंडस्ट्री एरिया में स्थित बिस्कुट और नमकीन फैक्ट्री में देर रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। रिहायशी इलाके में बनी इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर फैक्टरी चल रही थी, जबकि ऊपर की मंजिल पर फैक्टरी मालिक का परिवार रहता था। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्राउंड फ्लोर से उठ रही आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री मालिक तुलसी राम ने बताया कि वह बीते कई सालों से लंबा में चौक के पास स्थित इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री को चला रहे हैं। नीचे फैक्ट्री है और ऊपर उनकी रिहायश है। उन्होंने बताया कि वह ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे कि उसी दौरान आग की लपटों का धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसे देख वह उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गई। उन्होंने बताया की आग लगना के कारणों को पता नहीं चल पाया और आग लगना के कारण लाखो को नुकसान हो गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में लंबा पिंड चौक के पास फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इतने नुकसान हुआ है यह फैक्ट्री मालिक ही बता सकते हैं। उन्हें आग पर काबू पाने के लिए तीन गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें