Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव आज 10 बजे से होगा शुरू

January 30, 2024

चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव आज 10 बजे से होगा शुरू

चंडीगढ़ः (कंग)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज चंडीगढ़ में मेयर के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। सुबह 10 बजे पीठासीन अधिकारी की देखरेख में चंडीगढ़ मेयर का चुनाव होगा। इस चुनाव में गठबंधन में कांग्रेस समेत बीजेपी और आम पार्टी के बीच बड़ी टक्कर होगी। चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के करीब 400 मीटर के दायरे में पुलिस बल तैनात किये गये हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए प्रशास ने ने चंडीगढ़ पुलिस और वॉटर कैनन और बख्तरबंद गाड़ी मौके पर मौजूद कर दी हैं। अंदर जाने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है और फिर उन्हें नगर निगम कार्यालय भेजा जा रहा है।

चुनाव के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद
चुनाव के मद्देनजर कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है, लगभग कई सौ पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही चारों तरफ बैरिकेडिंग कर नगर निगम कार्यालय को सुरक्षित रखा जा रहा है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जायजा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें