Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वतंत्रता दिवस मनाने के दिए निर्देश

August 12, 2023

मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वतंत्रता दिवस मनाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने राज्य के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वतंत्रता दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए पंजाब के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। बच्चों को देश की आजादी के इतिहास से अवगत कराना बहुत जरूरी है।

नई पीढ़ी के बच्चे अपने देश की आजादी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि विभाग ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को उनके अधीन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वतंत्रता दिवस मनाने के संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के अभिभावकों से आंगनबाडी केन्द्रों में भाग लेने की अपील की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें