विज्ञापन

मंत्री हरदीप मुंडियां ने स्थानांतरित तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को तुरंत कार्यालय ज्वाइन करने के दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आप सरकार लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए राजस्व विभाग के कार्यालयों में लोगों का अनुचित उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुंडियां ने कहा कि राजस्व विभाग में.

- विज्ञापन -

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आप सरकार लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसलिए राजस्व विभाग के कार्यालयों में लोगों का अनुचित उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुंडियां ने कहा कि राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के मद्देनजर कल तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। फिर भी, यह बात उनके संज्ञान में आई है कि कई अधिकारियों ने अभी तक अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

उन्होंने सभी स्थानांतरित तहसीलदारों/नायब तहसीलदारों को तत्काल अपने नए पदस्थापन पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि लोगों को प्रदान की जाने वाली प्रशासनिक सेवाओं के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे कल से किसी भी राजस्व कार्यालय की जांच कर सकते हैं और यदि इस औचक जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest News