Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hoshiarpur में बनने वाले नए मैडीकल कालेज संबंधी मंत्री Jimpa ने Harbhajan Singh ETO के साथ की मीटिंग

August 1, 2023

Hoshiarpur में बनने वाले नए मैडीकल कालेज संबंधी मंत्री Jimpa ने Harbhajan Singh ETO के साथ की मीटिंग

चंडीगढ़ : राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज संबंधी एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज और अस्पताल की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया तेज़ की जाए। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका नाम शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल सायंसज़ रखने का ऐलान किया था। जिम्पा ने कहा कि इस कालेज से सिर्फ़ दोआबा क्षेत्र की नुहार ही नहीं बदलेगी बल्कि होशियारपुर के लिए यह तरक्की के नये मील पत्थर भी स्थापित करेगा। काबिलेगौर है कि जिम्पा होशियारपुर से विधायक हैं और इस इलाके की प्रगति के लिए वह भरपूर कोशिशें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी दोआबे क्षेत्र के लिए बहुत सी विकास योजनाएँ बनाईं गई हैं। जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले कालेज से मैडीकल शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा और इस मैडीकल कालेज में ही उनको अव्वल दर्जे की मानक डाक्टरी शिक्षा मुहैया करवाई जायेगी। इसके साथ ही लोगों को घरों के नज़दीक ही बेहतर और विश्व स्तरीय सेहत सहूलतें मिलेंगी।

जिम्पा ने बताया कि इस साल के बजट में नये मैडीकल कालेज के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 412 करोड़ रुपए रखे हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को विनती की कि इस कालेज की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर जल्द लगाए जाएँ जिससे यह जल्द तैयार हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें