Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

25वीं MACA ट्रॉफी जीतने पर GNDU द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए मंत्री Meet Hayer

January 10, 2024

25वीं MACA ट्रॉफी जीतने पर GNDU द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए मंत्री Meet Hayer

चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर 25वीं बार MACA ट्रॉफी जीतने पर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित रिसेप्शन में शामिल हुए। इस मौके पर मीत हेयर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जसपाल सिंह, स्टाफ, खिलाड़ियों और छात्रों को बधाई दी और ऐलान किया कि मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सिटी को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

साथ ही मीत हेयर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र से प्रतिभाओं को खोजने के लिए खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी, जिनमें सरकार नियमित प्रशिक्षक रखेगी। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार ओलंपिक समेत बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पैसे भी दे रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्रों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें