Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री Meet Hayer ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ने और स्वर्ण पदक जीतने के लिए निशानेबाज Sift Kaur को दी बधाई

September 27, 2023

मंत्री Meet Hayer ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ने और स्वर्ण पदक जीतने के लिए निशानेबाज Sift Kaur को दी बधाई

चंडीगढ़ : खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ने और स्वर्ण पदक जीतने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से निशानेबाज सिफत कौर समरा को बधाई दी है। सिफत कौर से फोन पर बात करते हुए मीत हेयर ने कहा कि, आपकी वापसी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मिलकर सम्मान करेंगे।

सिफ़त कौर समरा ने पंजाब का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। आपको बता दें कि फरीदकोट की सिफत कौर समरा ने आज एशियाई खेलों में भारत के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। सिफत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में व्यक्तिगत वर्ग में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और टीम वर्ग में रजत पदक जीता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें