Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के नौजवानों पर रवनीत बिट्टू द्वारा की टिप्पणी पर MLA गुरप्रीत गोगी ने किया पलटवार

January 3, 2023

पंजाब के नौजवानों पर रवनीत बिट्टू द्वारा की टिप्पणी पर MLA गुरप्रीत गोगी ने किया पलटवार

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नौजवानों को लेकर दी गई टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने पलटवार किया है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, रवनीत सिंह बिट्टू आज तक आतंकी सपनों से बाहर नहीं आए हैं, इसीलिए वह बार-बार आतंकवाद को लेकर ही बोलते रहते हैं। उनको मैं निवेदन करता हूं कि वह यह समझ ले कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है और आम आदमी पार्टी अच्छे ढंग से जानती है कि पंजाब के नौजवानों को किस तरीके से पंजाब में रखना है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें