पंजाब डेस्क: नगर निगम मोगा को आज नई मेयर मिल गई है। वार्ड नंबर 8 से पहली बार पार्षद बनीं विनयपाल कौर को शहर की नई मेयर चुना गया है। पंजाब सरकार द्वारा मेयर पद को पिछड़ा वर्ग (बीसी) श्रेणी के लिए आरक्षित किए जाने के बाद यह चुनाव संपन्न हुआ।
मेयर चुनाव की प्रक्रिया के दौरान राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।
पहली बार राजनीति में आईं और बनीं पार्षद
विनयपाल कौर ने इस चुनाव में पहली बार राजनीति में कदम रखा था। आम आदमी पार्टी के टिकट पर उन्होंने वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ा और जनता के भरोसे पर जीत हासिल की। नगर निगम चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 228 वोटों के अंतर से हराया था।
मोगा नगर निगम की 50 वार्ड सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 30 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जिसके बाद मेयर पद पर पार्टी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी।
ये भी पढ़ें…
कौन हैं पार्षद विनयपाल कौर
44 वर्षीय विनयपाल कौर ने शिमला यूनिवर्सिटी से बीएससी मेडिकल की पढ़ाई की है और उनके पास पीजीडीसीए की डिग्री भी है। वे दो बच्चों की मां हैं और उनका परिवार पहले किसी राजनीतिक गतिविधि से जुड़ा नहीं रहा है।
स्थानीय स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क के आधार पर उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा और पहली ही कोशिश में पार्षद पद पर जीत दर्ज कर अपनी पहचान बनाई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...