Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में दिल्ली के राष्ट्रीय नेताओं ने स्थानीय कांग्रेसजनों से अनौपचारिक विचार-विमर्श किया और शहर के राजनीतिक हालात का जायज़ा लिया

January 11, 2024

चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में दिल्ली के राष्ट्रीय नेताओं ने स्थानीय कांग्रेसजनों से अनौपचारिक विचार-विमर्श किया और शहर के राजनीतिक हालात का जायज़ा लिया

चंडीगढ़: पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल और चण्डीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की की अगुआई में चंडीगढ़ कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चण्डीगढ़ के प्रभारी महासचिव और सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू की आगवानी की। आज पार्टी दफ्तर में पार्टी के दिल्ली से आए राष्ट्रीय नेताओं ने स्थानीय कांग्रेसजनों से अनौपचारिक विचार-विमर्श किया और शहर के राजनीतिक हालात का जायज़ा लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा जारी एक प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार उत्साही कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्तों के साथ कांग्रेस ज़िन्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य मेहमान का स्वागत किया। अपने भाषण में राजीव शुक्ला ने पवन बंसल को एक उत्कृष्ट सांसद बताते हुए कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ के विकास में कई दशकों से जबरदस्त योगदान दिया है। शुक्ला ने पार्टी के स्थानीय संगठन से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव एकजुट हो कर लड़ने का आह्वान किया।

यह बताते हुए कि 14 जनवरी से राहुल गाँधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। शुक्ला ने यह भी कहा कि मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के सवाल को पार्टी की स्थानीय इकाई के साथ परामर्श के बाद जल्द ही हल किया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए पवन कुमार बंसल ने उनके चतुर राजनीतिक प्रबंधन के लिए राजीव शुक्ला की प्रशंसा की और कहा कि वह जहां भी पार्टी की जिम्मेदारी लेते हैं, कांग्रेस पार्टी चुनावों में हर बार विजयी हो कर उभरती है। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव से कांग्रेस पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ कांग्रेस अगला संसदीय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चंडीगढ़ लोकसभा की सीट बड़े भारी अंतर से जीतेगी।

इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने भी बात की। उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से चंडीगढ़ के सभी एआईसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के चुने हुए प्रतिनिधि और पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी, पार्टी के सेलज़ और फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें