Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में 4 मई को होगी NEET की परीक्षा : DC

April 30, 2025

पटियाला में 4 मई को होगी NEET की परीक्षा : DC

पटियाला: डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने 4 मई को पटियाला में होने वाली नीट की परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सहायक कमिश्नर (ज) रिचा गोयल भी मौजूद थीं। डिप्टी कमिश्नर ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागीय अधिकारियों को नीट की परीक्षा के निर्धारित समय में सफल संचालन के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए और कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अनुभवी स्टाफ की तैनाती की जाए तथा ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के काम में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए पीने के पानी आदि की भी व्यवस्था की जाए।

डा. प्रीति यादव ने सुरक्षा प्रबंधों संबंधी पुलिस विभाग को निर्देश दिए और कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं तथा परीक्षार्थी के अलावा किसी अन्य को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए तथा तलाशी के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह परीक्षा पी.एम. के.वी. नंबर 1 पटियाला कैंट, के.वी. नंबर 2 पटियाला कैंट, पी.एम. श्री के.वी. नंबर 3 पटियाला कैंट, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल सिविल लाइंस, स्कूल ऑफ एमिनेंस फीलखाना तथा सरकारी गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल पुरानी पुलिस लाइन पटियाला में होगी। जिला प्रशासन ने नीट परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने तथा परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में नोडल अधिकारी तैनात किए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे दोपहर 1.30 बजे से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं ताकि उन्हें अंतिम समय में किसी परेशानी या समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश केवल एडमिट कार्ड के साथ होगा। अभ्यर्थी के पास पहचान दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड भी होना चाहिए। बैठक में एसपी वैभव चौधरी, सतीश कुमार (पीसीएस प्रशिक्षणाधीन), जिला सूचना अधिकारी संजीव शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा, प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार, डीएसपी सुखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- IPL 2026, PBKS vs GT: आज होगा बड़ा मुकाबला, देखें हेड 2 हेड और पिच रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें