Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने युवक को गोली मार उतारा मौत के घाट

December 24, 2022

तरनतारन में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने युवक को गोली मार उतारा मौत के घाट

तरनतारन में एक नवविवाहित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पट्टी निवासी साजन सिंह के रूप में हुई। बता दें कि इस घटना को मृतक के पड़ोसी ने उस समय अंजाम दिया जब साजन घर से निकल रहा था। आरोपी ने साजन पर गोली चलाई, जो उसके दिल के आर-पार हो गई।

साजन के चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की एक माह पूर्व शादी हुई थी। परिजन युवक को तुरंत मोटरसाइकिल से अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह व इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विर्दी ने बताया कि साजन को गोली मारने वाले आरोपी पड़ोसी जर्मन सिंह, करण व बब्बी हैं।  पड़ोसी साजन से पुरानी रंजिश चल रही थी। शाम को जब वह घर से निकला तो आरोपी ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें