Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर फायरिंग केस: CCTV में कैद हुआ गोलियों का तांडव, दोनों पक्षों ने की फायरिंग

August 5, 2026

जालंधर फायरिंग केस: CCTV में कैद हुआ गोलियों का तांडव, दोनों पक्षों ने की फायरिंग

जालंधरः भार्गव कैंप इलाके में गोली चलाने के मामले में नई सीसीटीवी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों ओर से सीधे गोलियां चलाई जा रही है। फुटेज में देख सकते है कि 2 गाड़ियों में नौजवान आते है और घर बाहर रुक जाते है। इस दौरान कुछ समय के बाद कार से युवक उतरते हैं और उनके हाथों में हथियार पकड़े होते है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलनी शुरू हो जाती है। घटनास्थल पर लोग जान बचा भागने की कोशिश करते है।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और देर रात एक व्यक्ति के हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि उनकी टीम ने आर्म एक्ट के तहत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (पूर्व आईपीसी धारा 307–हत्या के प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 198 दर्ज की है।

प्राथमिकी में संदीप पावा, बोनी, तोता और डीसी को नामजद किया गया है, जबकि 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस ने संदीप पावा को हिरासत में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों के लाइसेंस की जांच की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि शहर के भार्गव कैंप इलाके में एक्साइज टीम और नशा तस्कर के बीच हुए विवाद के दौरान गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे, जबकि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें