Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga : NHM कर्मियों ने फूंका पुतला, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

August 22, 2026

Moga : NHM कर्मियों ने फूंका पुतला, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

NHM employees burn CM’s effigy : मोगा। NHM कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 9वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे मल्टी परपज हेल्थ वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द ठोस फैसला नहीं लिया, तो विभिन्न कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा खोला जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द स्वीकार करने की मांग की।इस मौके पर मल्टी परपज हेल्थ वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लों अपने साथियों सहित विशेष रूप से पहुंचे और NHM कर्मचारी एसोसिएशन मोगा के आंदोलन को समर्थन दिया।

पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर सिंह रियाड़ ने भी प्रदर्शन में पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर कुलबीर सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की साझा एवं जायज मांगों को जल्द स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो विभिन्न कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

Also Read : 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें