Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला में पुलिस के सामने निहंग सिंह की पिटाई; तलवार, लाठी और डंडों से किया हमला

June 1, 2025

बरनाला में पुलिस के सामने निहंग सिंह की पिटाई; तलवार, लाठी और डंडों से किया हमला

Barnala: हरदासपुरा में पुलिस की मौजूदगी में एक निहंग सिंह की पिटाई का मामला सामने आया है। 2 दिन पहले हुए इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 26 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए बरनाला के एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में काम करने वाले सेवादार बलजीत सिंह का गांव के ही सतपाल सिंह से पैसों का लेन-देन था।

इस मामले को लेकर बलजीत और गुरुद्वारा कमेटी के कुछ लोगों ने गुरुद्वारा साहिब से सतपाल के खिलाफ अनाऊंसमैंट कर दी और सतपाल सिंह पर बेअदबी करने की मंशा रखने का आरोप लगाया। अगले दिन जब सतपाल ने गुरुद्वारा साहिब में संपर्क किया और झूठी अनाऊंसमैंट के बारे में पूछा तो उसकी सतपाल से कहासुनी हो गई। वहीं, गुस्से में आकर सतपाल ने सुखदेव सिंह पर कृपाण से वार कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर महल कलां थाने में सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

इसके बाद घटना में घायल सुखदेव के परिवार को घटना का पता लगा तो उन्होने सतपाल पर हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सतपाल को गिरफ्तार कर गाड़ी में बिठा लिया। वहीं, पुलिस के सामने हमलावरों ने सतपाल और उसके परिवार के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस घटना में सतपाल गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे बठिंडा के एम्स में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने हमला करने वाले 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें