Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga में लगे मेले को बंद करवाने को लेकर BSNL के टावर पर चढ़ा निहंग सिंह

December 22, 2023

Moga में लगे मेले को बंद करवाने को लेकर BSNL के टावर पर चढ़ा निहंग सिंह

मोगा : मोगा की BSNL एक्सचेंज दशेहरा ग्राउंड के टावर पर एक निहंग सिंह मोगा के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगे मेले को बंद करवाने को लेकर ऊपर चढ़ गया। वहीं जानकारी देते हुए निहंग कर्मजीत सिंह पुत्र लाल सिंह गांव लंडेके का रहने वाला है। उसने कहा के आज कल चार साहिबजादों के शहीदी दिन चल रहे है, यहां पर सभी जगह शहीदी दिन मनाए जा रहे है। परंतु मोगा के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में मेला लगाया हुआ है। जिस में वहां पर अभद्र गीत चलाए जा रहे है और मेले में शोर मचाया जा रहा है। उसने कहा कि, जब तक मेले को बंद नहीं किया जायेगा तब तक मैं ऐसे ही टावर पर बैठा रहूंगा।

वहीं इस मौके पर नायब तहसीलदार सतनाम सिंह ने कहा के हमे सुचना मिली थी कि एक निहंग कर्मजीत सिंह टावर पर चढ़ा हुआ है और वह मेले को बंद करवाने की मांग कर रहा है। हमने सारी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और हम निहंग कर्मजीत सिंह से बात कर रहे है। प्रशासन की तरफ से मेले में लगे स्पीकर को बंद करवा दिया गया है। आगे बातचीत कर उसे नीचे उतरने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें