पंजाब: लुधियाना के रखबाग में रविवार को सोशल मीडिया रील बना रही एक मां-बेटी को कुछ निहंगों ने रोककर पार्क में डांस करने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पार्क घूमने और बैठने के लिए होते हैं, न कि डांस या रील बनाने के लिए।
निहंगों ने युवती के स्लीवलेस ड्रेस पर भी आपत्ति जताई और कहा कि पंजाब में इस तरह की अश्लीलता नहीं फैलने देंगे। हालांकि, लड़की के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर निहंगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने मां-बेटी को भविष्य में पार्क में इस तरह की रील न बनाने की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार, मां-बेटी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली हैं और हाल ही में पंजाब आई हैं। रविवार को वे अपने रिश्तेदारों के साथ रखबाग घूमने पहुंची थीं। बेटी ने स्लीव लेस टॉप और लहंगा पहना हुआ था। इसी दौरान वे सोशल मीडिया के लिए डांस वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं।
बताया जा रहा है कि निहंगों की आपत्ति के बाद मां-बेटी ने रिकॉर्ड किया गया वीडियो डिलीट कर दिया। निहंगों ने उनका मोबाइल भी चेक किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे निहंगों ने डिलीट कर दिया। साथ में निहंगों ने कहा कि वे पार्कों में इस तरह डांस न करें। इस पूरी घटना की वीडियो भी निहंगों ने जारी किया है।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)
मेष: दिन शुभ रहेगा...