Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब में आज भी गर्मी से राहत नहीं, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

June 30, 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में आज भी गर्मी से राहत नहीं, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। दिन के समय उमस और रात में बढ़े तापमान के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे “वार्म नाइट” जैसी स्थिति बनी रही। इस वजह से लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ में लू और उमस का असर बरकरार

चंडीगढ़ में बीते दिन अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस के साथ-साथ रात में भी गर्म मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

आज आंशिक बादल, लेकिन राहत की उम्मीद कम

मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून से 4 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि आज गर्मी और उमस से खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

जुलाई की शुरुआत के साथ बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 2, 3 और 4 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

ये भी पढ़ें…

तापमान में आएगी गिरावट

विशेषज्ञों के अनुसार, 1 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी। फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना तापमान घटकर लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें