Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करों के महल ही नहीं, कारोबार भी ध्वस्त किए जाएंगे : MLA Chaddha

June 4, 2025

नशा तस्करों के महल ही नहीं, कारोबार भी ध्वस्त किए जाएंगे : MLA Chaddha

नूरपुरबेदी : पिछली सरकारों की कमजोरियों के कारण पंजाब दिन-प्रतिदिन नशे की दलदल में धंसता जा रहा था। जब से पंजाब में आप की सरकार आई है, तब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग में नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। अब इस मुहिम के तहत नशा तस्करों की कोठियां ही नहीं बल्कि उनके कारोबार भी ध्वस्त किए जाएंगे। उक्त शब्द हलका विधायक दिनेश चड्ढा ने नशा मुक्ति मोर्चा मुहिम के तहत हलके के गांव सरायं में आयोजित जागरूकता कैंप को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ शुरू की गई इस मुहिम के तहत बड़ी संख्या में नशा तस्करों को जेलों में डाला गया है। वहीं कई नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर कमाई गई संपत्ति भी जब्त की गई है।

विधायक ने कहा कि वह अपने हलके में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं देंगे और उनका शुरू से ही खात्मा करके हलके को खुशनुमा और शांतमय बनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील भी की कि जनता के सहयोग के बिना सरकार व प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। इस मौके पर चेयरमैन भाग सिंह मैदान, सतनाम सिंह नागरा रविंदर सिंह सरपंच, जग्गी रायपुर, मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, जसकरण सिंह, बलवीर सिंह, सरपंच लाडी, गुरशरण सिंह लक्की, गुरचेत सिंह लंबरदार, सरपंच जसविंदर सिंह, बलकार सिंह, गुरदेव सिंह, शिंगारा सिंह, पूर्व सरपंच करमजीत सिंह, साधा सिंह, गुरचेत सिंह, हरदेव सिंह, सरबजीत सिंह, सरपंच सुरिंदर सिंह, दविंदर सिंह हैप्पी, करमजीत सिंह, रमेश, सरपंच हुसन लाल और बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों के लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें