Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हलका दक्षिणी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों में लड्डू बांटकर बावा और गिल का किया जोरदार स्वागत

March 24, 2025

हलका दक्षिणी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों में लड्डू बांटकर बावा और गिल का किया जोरदार स्वागत

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार बावा कोआरडीनेटर ए.आई.सी.सी (ओ.बी.सी) इंचार्ज हिमाचल प्रदेश और ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका पंजाब (चैप्टर) के अध्यक्ष गुरमीत सिंह गिल का आज हलका दक्षिणी में फूलमालाएं पहनाकर और लड्डू बांटकर स्वागत किया गया।

इस समय गुरुद्वारा रेरू साहिब और प्रसिद्ध मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलजीत सिंह मालड़ा महासचिव जिला कांग्रेस के नेतृत्व में भरवाँ स्वागत किया और मुलाकात पर खुशी जाहिर की। इस समय बावा और गिल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में बुरी तरह विफल रही है. कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है. आए दिन लोगों को लूटा जा रहा है, पीटा जा रहा है और मार डाला जा रहा है। सरकार को पिछले तीन वर्षों का जश्न मनाने की बजाय पश्चाताप दिवस मनाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही है जिसने पंजाब के विकास की नींव रखी। भाखड़ा डैम बनाया जो पंडित जवाहर लाल नहरू और स्व. मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो की बड़ी देन है जिस के साथ बिजली आई। कृषि और उद्योग समृद्ध हुए। पंजाब जगमगाया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस विधानसभा क्षेत्र में खड़े हैं वह तीन साल से विकास से वंचित है, जबकि दक्षिणी विधानसभा उत्तर भारत के प्रमुख उद्योगों का केंद्र है, जिस पर हर शहरी और पंजाबी को गर्व है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस ओर से आंखें मूंद ली हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हलका पश्चिमी का उपचुनाव सम्मानपूर्वक जीतेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी की बात करने वाली सरकार केजरीवाल का स्वागत हिंदी में बोर्ड लगा कर कर रही है। उन्होंने इस समय स्टील फ्लैट उत्पादों पर 12 प्रतिशत आरजी प्रोटेक्शन टैक्स लगाने के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार की निंदा की।

इस समय कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह, संदीप सिंह सोनी, कमल शुक्ला, वरिष्ठ नेता प्रवीण सूद, वीरपाल सिंह, सुखविंदर शर्मा, शिवम सम, गुरबख्श कौर मालरा, मुनी देवी, फातमा बेगम, सीमा देवी, प्रेमा देवी, बेबी फूलमती, रोज किरण, सोमा रानी, सीमा रानी, माधुरी, अमोलक सिंह, युवराज सिंह, राजवंत कौर, पंडित राम करण, सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- अमेरिका–ईरान शांति वार्ता क्यों फेल हुई? जानें अब आगे क्या होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें