Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब DGP के दिशा-निर्देश पर पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तलाशी अभियान ‘CASO’ चलाया

October 10, 2024

पंजाब DGP के दिशा-निर्देश पर पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तलाशी अभियान ‘CASO’ चलाया

पटियाला: पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत आज स्पेशल डीजीपी ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जिले में 38 स्थानों पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान (कासो) चलाया। इस मौके पर डीआइजी पटियाला रेंज मंदीप सिंह सिद्धू और एसएसपी डा. नानक सिंह भी मौजूद थे। पटियाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे स्पैशल डीजीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आप्रेशन चलाया गया। इस बीच जिले में पुलिस की 50 टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, पार्किग एरिया समेत व भीड़भाड़ वाले इलाके में सर्च आप्रेशन चलाया। डीआईजी मनदीप सिंह और एसएसपी डा. नानक सिंह ने बताया कि 121 धार्मिक स्थलों, 5 रेलवे स्टेशनों, 9 बस अड्डों और 55 होटलों व सराय की जांच की है।

उन्होंने कहा कि 26 अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला चौकियां स्थापित की गईं और पिछले आपराधिक रिकॉर्ड वाले 190 व्यक्तियों की जांच की है। एसएसपी डा. नानक सिंह ने बताया कि 80 बोतल हरियाणा की शराब, 10 ग्राम नशीला पाऊडर और 50 ग्राम अन्य नशीला पाऊडर भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत चार और एक्साइज एक्ट के तहत चार मामले दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 20 वाहन जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बेहतर कानून व्यवस्था और सुरिक्षत समाज के लिए चलाए गए इस तलाशी अभियान के दौरान एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज किए हैं और 7 गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्नों में नाकाबंदी, पैदल गश्त और पीसीआर वाहन गश्त बढ़ाई जा रही है और सीसीटीवी निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों के पास नशीली दवाओं की बिक्र ी पर रोक लगाते हुए तथा तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए बड़े-बड़े नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों की नाक तोड़ी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें