धूरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ महिलाओं और बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 14 नवनियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुखवीर सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर सरकार और आम लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास से जुड़ी सेवाएं लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने नवनियुक्त वर्करों से अपनी जिम्मेदारी को समाज सेवा के अवसर के रूप में निभाने और पूरी ईमानदारी व समर्पण से ड्यूटी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को योग्यता और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों से महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। नवनियुक्त वर्करों ने नियुक्ति पत्र मिलने पर पंजाब सरकार और ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर अरविंद कुमार, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ और पार्षद पुष्पिंदर शर्मा भी मौजूद थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...