भिक्खीविंड/खालड़ा: पंजाब के तरनतारन में गैंगवार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के बीच हुए विवाद के दौरान दो युवकों की हुई हत्या के बाद इस मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की एंट्री हो गई है। डॉन शहजाद भट्टी ने रैपर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल और उनके करीबी रैपर सुल्तान को धमकी मार देने की धमकी दी हैं। शहबाज भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल करते हुए मैसेज जारी कर कहा कि तरनतारन डबल मर्डर सिर्फ ट्रेलर था। भट्टी ने कहा कि महक पंडोरी की पगड़ी और केसों का अपमान करने वालों को अब हर हाल में अंजाम भुगतना पड़ेगा। भट्टी ने कहा कि चाहे सामने वाले कितने भी गैंगस्टर क्यों न ले आएं, वह और उसके साथी उनकी गैंगस्टरी खत्म कर देंगे।
हालांकि जिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी को लेकर भट्टी धमका रहा है, उस इन्फ्लुएंसर का जस धालीवाल से राजीनामा हो चुका है। इसकी जानकारी पंडोरी ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव होकर दी है।बता दें कि तरनतारन में 2 गुट सोमवार को आमने-सामने हो गए थे। इसमें समरप्रीत सिंह (19) और साथी सौरव सिंह की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इसकी जिम्मेदारी भट्टी के करीबी और खालिस्तान समर्थक गैंग गोपी घनश्यामपुरिया ने ली है। ये दोनों रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल के करीबी बताए जा रहे हैं।
तरनतारन डबल मर्डर क्या है और अब तक क्या क्या हुआ :-
जिला तरनतारन के गांव कैरों में सोमवार शाम को 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। जिसमें दो युवकों की मौत हुई हैं।जिसमें एक युवक करमूवाला गांव का समरप्रीत सिंह मौके पर ही मारा गया, जबकि मरहाणा गांव का सौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन दूसरे दिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं सूत्नों की माने तो वारदात के दौरान दोनों ओर से करीब 8 से 10 गोलियां चलीं।
हमलावर गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इसे सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद से जुड़ा मामला बताया। दरअसल, यह विवाद महक पंडोरी की एक वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें उसने जस धालीवाल की पोस्ट साझा की थी। इसके बाद महक पर हमला कर उसकी पिटाई की गई, जिसकी वीडियो वायरल हो गई। उसी रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर गोपी घनश्यामपुरिया गैंग और उसके सहयोगियों ने जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि यह कत्ल उनके एंटी गैंग के साथ उठने-बैठने और पुलिस अधिकारियों की शह पर पॉडकास्ट करने की वजह से हुआ। उन्होंने आगे और खून-खराबे की धमकी भी दी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...